बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। बरेली कॉलेज में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। विभाग प्रभारी प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि मेजर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 से 13 फरवरी तक होगी। इसके लिए अनुक्रमांक वाइज शेड्यूल नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। इसी तरह माइनर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 व 14 फरवरी को होगी। बैक मेजर की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 फरवरी को होगी। विस्तृत जानकारी विभाग से प्राप्त की जा सकती है। इसी तरह शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. दीप्ति जौहरी ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से 12 फरवरी को मेजर व माइनर के साथ ही मेजर व माइनर बैक की भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...