पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।11 अक्टूबर से लगातार मौसम शुष्क रहेगा और इसके बाद लगातार तापमान लुढ़कता चला जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स ऐसा ही बताता है। इस बीच गुरुवार को पूर्णिया का मौसम सामान्य रहा। आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कड़ी धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। सुबह हल्का कुहासा दिखाई पड़ा। दृश्यता 1200 मीटर मापी गई। कुछ स्थानों पर दृश्यता इससे भी कम रही। हवा चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे चल रही थी। इस दौरान पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्के स्तर के कुहासा के कारण आद्रता 70 प्रतिशत से कम रही। -कैसा रहेगा शुक्रवार का मौसम:- पूर्णिया में शुक्रवार का मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, धूप खिली रहेगी। इस दिन अधिकतम ता...