पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब 10 अक्टूबर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और 11 अक्टूबर से लगातार मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद गर्मी का मौसम धीरे-धीरे दूर चला जाएगा और आपेक्षिक रूप से ठंड लगनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स ऐसा ही बताता है। इस प्रकार मौसम धीरे-धीरे शुष्क ही रह जाएगा। इस बीच बुधवार को पूर्णिया का मौसम सामान्य रहा। आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कड़ी धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। सुबह हल्का कुहासा दिखाई पड़ा। हवा चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से पूरब दिशा से पश्चिम दिशा की ओर चल रही थी। इस दौरान पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्के स्तर के कुहासा के कारण सुबह की आद्रता 78 प्रतिशत और शाम की आद...