लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- लखीमपुर डायलिसिस सेंटर में तैनात टेक्नीशियन पीयूष त्रिपाठी को स्टार टेक्नीशियन से सम्मानित किया गया। पीयूष को डीसीडीसी किडनी केयर ने 11 केंद्रो में बेहतर मानकर सम्मान दिया। रोगियों की जिंदगियों को स्थिरता, संबल और आशा देने के संकल्प के साथ देशभर में सैकड़ों केंद्रों से सुसज्जित डायलिसिस संस्था डीसीडीसी किडनी केयर सेंटर चला रही है। संस्था ने लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत सहित 11 डायलिसिस केंद्रों पर कार्यरत सैकड़ों कुशल टेक्नीशियनों में से दो उत्कृष्ट कर्मयोगियों को 'स्टार टेक्नीशियन' के खिताब से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में डीसीडीसी किडनी केयर के क्षेत्रीय प्रबंधक रीजनल मैनेजर) मोहम्मद रजा ने लखीमपुर डायलिसिस सेंटर के टेक्नीशियन पीयूष त्रिपाठी को उनके अनुकरणीय कार्य, मानवीय संवेदना और उत्कृष्ट सेवा के लि...