खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी रेलवे कॉलोनी के प्रांगण में आंगनबाड़ी सेविका संघ की प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य की आयोजित बैठक में आगामी 12 फरवरी को 11 सूत्री मांगों को लेकर आम हड़ताल का निर्णय लिया। बैठक बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले की गई। बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए जिला महासचिव कुमारी निर्मला ने कहां कि 11 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी को पटना अधिक से अधिक संख्या में चलकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनायें। जो सेविका व सहायिका पटना नहीं जा सकती है वह खगड़िया के धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगी। एटक कार्यालय में एकत्रित होकर नगर भ्रमण किया जाएगा। अपने हक और अधिकार के लिए हमलोग संवैधानिक अधिकार के तहत संगठित होकर आवाज बुलंद करेंगे तभी हमारी मांगें पूरी होगी। हर समस्याओं का समाधान संभव है...