दुमका, नवम्बर 1 -- जामा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित हटिया परिसर से शुक्रवार को दिव्यांग विधवा एवं वृद्धाजन कल्याण मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बालदेव राय की अध्यक्षता में रैली निकाला गया। रैली हटिया मैदान से जामा चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक गया। उसके पश्चात वहां धारना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को गयारह सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम दिया। सौंपे गए मांग पत्र में दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन पांच हजार दिया जाय, विधायक फण्ड से दिव्यांग विधवा एवं वृद्धा के लिए पांच प्रतिशत खर्च किया जाय, दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए जिला स्तर पर आवासीय विद्यालय खोला जाय, दिव्यांग परिवारों को अन्तोदय राशन कार्ड से सम्मानित किया जाय, दिव्यांगों को सीधी नियुक्ति किया जाय, दिव्यांग को आवास के लिए भूमि आवंटित किया ज...