लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस भाजपा की मंशा संविधान बदलने की है, जो 11 साल से हर संवैधानिक मूल्य की धज्जियां उड़ा रही है, वह आज संविधान हत्या दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि बीते 11 साल में भाजपा सरकार ने ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर डर का माहौल बना रखा है। अजय राय ने कहा कि आपातकाल पर कांग्रेस का पक्ष बिल्कुल साफ था। देश की जनता भी इसे समझती है। महज ढाई साल बाद देश की जनता ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अपना जवाब तब ही दे दिया था। अब सवाल यह उठता है कि भाजपा यह मुद्दा 50 साल बाद क्यों उठा रही है? दरअसल, मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी हे। उसके पास अपना बताने को कुछ नहीं है, इसलिए वह वर्तमान और भविष्य की तरफ ना देख कर भूतकाल की तरफ भाग रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.