मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मझोला के करूला पीर का बाजार निवासी रेहान को बालिका के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां ने शनिवार को केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने मझोला के करूला पीर का बाजार निवासी रेहान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय वह अपनी छोटी बेटी को दवा दिलाने डॉक्टर के यहां गई थी। घर में 11 वर्षीय मझली बेटी अकेली थी। उसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी बेटी का मुहबोला भाई रेहान घर पहुंच गया। आरोपी ने 11 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर दुष्कर्म कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार क...