देवघर, जुलाई 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में शुक्रवार को स्थानीय साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 के 11 सफल विद्यार्थियों को साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर की महिला प्रतिनिधि ममता किरण, विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील लेखक संघ देवघर के अध्यक्ष प्रो. रामनंदन सिंह, दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, समाजसेवी सुमन सौरभ, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्रा आयुषी अन्या, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय रोहिणी के प्रधानाध्यापक अमित कुमार दुबे एवं राजस्थान निवासी ई. पूनम तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से प्रो. एमएस स्वामीनाथन इंस्पिरेशन अवार्ड की म...