कुशीनगर, जनवरी 21 -- पडरौना, निज संवाददाता। खड्डा थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के भैंसहा घाट से अन्तरजनपदीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार ले जा रही 11 लाख रूपये का कुल 290 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली व रोमियो राजा गोल्ड व 150 पेटी अवैध बीयर भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की बरामद किया। पुलिस ने अंतरजनदीय तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहतखड्डा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा घाट से एक सफेद रंग की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.