रांची, जनवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा पहली से सातवीं तक की वार्षिक परीक्षा की तिथियां तय कर दी गई हैं। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक होगी। पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा के स्वरूप को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा ली जाएगी, जबकि तीसरी से सातवीं कक्षा के छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। अंक निर्धारण के तहत तीसरी से पांचवीं तक के प्रत्येक विषय के लिए 60 अंक तय क...