प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयागराज मंडल की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक मंडल में चेन पुलिंग के 3688 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3684 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 18.57 लाख जुर्माना वसूला गया। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर चेन पुलिंग के 375 मामले सामने आए जिसमें आरपीएफ ने 373 यात्रियों को गिरफ्तार किया। इनसे 2.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं अलीगढ़ जंक्शन पर 349 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कानपुर सेंट्रल पर 492 मामलों में 490 यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 2.84 लाख रुपये की वसूली की गई। इटावा जंक्शन पर 283 मामले सामने आए, जहां 286 या...