उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 11 महीने बाद होने वाली बोर्ड बैठक में चार करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लग पाएगी। विकास संबधी कार्यो की भी लंबी फेहिस्त सभासदों ने तैयार कर कार्ययोजना में शामिल कराने की रणनीति बनाई है। जबकि अमृत के नाम पर खोदी गई सड़को की सूची भी क्षेत्रवार प्रतिनिधियों ने तैयार की है। नगर पालिका में विकास कार्यो को गति देने के लिए आवश्यक बोर्ड बैठक का आयोजन नौ महीने बाद होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह पहली बार है, जब बोर्ड बैठक होने जा रही है। बैठक में मूल बजट पर सभासद चर्चा करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण, सुंदरीकरण, पार्क, लाइट आदि कई कार्यों को स्वीकृति देने पर विचार किया जाएगा। बैठक में करीब तीन दर्जन प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल किया कराने ...