रांची, अप्रैल 27 -- रांची। 11 मई को आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती को लेकर रविवार को बिरसा के वशंजों को उलिहातू खूंटी में जाकर आमंत्रित किया गया। आयोजन आर्यभट्ट सभागार में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कलिंगा भारती फाउंडेशन कर रहा है। ये जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुख्य संयोजक डॉ राजाराम महतो ने दी। इस दौरान वशंजों को चादर, साड़ी, धोती देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर राजकुमार महतो, धनंजय महतो, नीरज महतो, अशोक महतो सहित कई उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...