रांची, मई 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। 11 मई को होने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा के 150वें जयंती समारोह को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को रविवार को आमंत्रण सौंपा गया। आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कलिंगा भारती फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आर्यभट्टा सभागार में गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा है। आमंत्रण सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष सह मुख्य संयोजक डॉ राजा राम महतो के अलावा विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, पोखलाल चौधरी, अशोक महतो, राज कुमार बाबू सहित कई उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...