हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने रविवार को हीरा नगर स्थित उत्थान मंच गोलज्यू मंदिर प्रांगण में 11 निर्धन कन्याओं का वैदिक रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह कराया। हर नवदंपति को दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए घरेलू उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं जिसमें रसोई के बर्तन, बिस्तर, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई। विवाह को सफल बनाने में अग्रवाल ओटोजोन के संस्थापक उमेश चंद अग्रवाल का विशेष सहयोग दिया। नवदंपति को दर्जा धारी रेनू अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, राजन प्रसाद अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष दया विनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की सहित लीला मनराल, हेमा चिलवाल, रमेश चन्द्र, लीला कोठारी, पुष्पा उप्रेती, बीना पाठक, ममता जोशी, कंचन शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.