प्रयागराज, नवम्बर 10 -- बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 11 नवंबर से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़कर) चलेगी। नई टाइमिंग के अनुसार बनारस से ट्रेन संख्या 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे चलेगी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी तथा 8:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद 10:05 बजे चित्रकूट, 11:08 बजे बांदा, 12:08 बजे महोबा होते हुए दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। बता दें, वापसी में 26505 वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे चलेगी और रात 11:10 बजे बनारस पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी में इसका रात 8:20 से 8:25 बजे तक ठहराव रहेगा। आठ कोच की यह वंदे भारत ट्रेन एक बार में 564 यात्रियों को यात्रा की सुविधा देगी। प्रयागराज से खजुराहो की दूरी यह ट्रेन सिर्फ 5 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी...