गिरडीह, अप्रैल 20 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत फतहा पंचायत के रतनपुरा से 11 दिन पूर्व लापता महिला का शव रविवार को एक कुएं में मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर हीरोडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से पार्थिव शरीर को कुएं से निकला। इस बाबत मृतका के भाई गांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमडार निवासी अशोक राय ने बताया कि उसकी बहन रीना देवी 30 वर्ष की शादी 12 वर्ष पूर्व हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा के बालो राय के पुत्र गुलाब राय के साथ हुई थी। बताया कि गुलाब अपनी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था और इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई थी। विगत 9 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन कहीं लापता है। काफी खोजबीन के पश्चात भी जब वह नहीं मिली तो 11 अप्रैल को स्थानीय हीरोडीह थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.