देवघर, जून 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर जसीडीह मुख्य मार्ग पर रोहिणी मोड़ के सामने इस्कॉन देवघर में रथयात्रा महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस्कॉन देवघर में रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत 11 जून बुधवार को स्नान यात्रा के साथ हो जाएगी। जबकि स्नान यात्रा की शुरुआत दोपहर 12 बजे कीर्तन यात्रा के साथ होगी। उसके बाद अपराह्न 1 बजे भगवान जगन्नाथ पर विशेष कथा इस्कॉन देवघर के प्रमुख श्री श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु सुनाएंगे। कथा के बाद अपराह्न 3 बजे से उत्सव का विशेष आकर्षण में भगवान का अभिषेक, कीर्तन ध्वनि के साथ विभिन्न स्रोतों से लाए गए 108 घड़ों के जल से किया जाएगा,जो लगभग 5 बजे शाम तक चलेगा। उसके बाद 5:30 बजे भगवान का विशेष स्वरुप गजव्यास दर्शन सहित महाभोग आरती एवं महाभोग निवेदन किया जाएगा। अंत में संध्या 6 बजे से उत्सव में आए श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.