गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन शुक्रवार को एडीटीसी में जागरुकता कार्यशाला हुई। इसमें 11 जनपदों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और लोगों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। कार्यशाला गुलधर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) में हुई। यात्री और मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा ने बताया कि ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन चुकी है। अत्यधिक गति से वाहन चलाने पर चालक नियंत्रण खो देता है, जिससे गंभीर हादसे और जन-धन की हानि होती है। उन्होंने निर्धारित गति सीमा के पालन पर जोर देते हुए बताया कि ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण के लिए ई-चालान, स्पीड मॉनिटरिंग उपकरण और विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यशाला में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, पैदल यात्रि...