शामली, जनवरी 9 -- तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के अन्नतिम प्रकाशन के बाद आयोग ने सूची को शुद्ध करने के आपत्तियां मांगी है। किन्हीं कारण वश अब तक एसआईआर में शामिल न होने वाले उन सभी लोगों के लिए आपत्तियां दर्ज कराकर उसमें सुधार काअवसर दिया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में इसके लिए अलग से 33 केंद्र स्थापित किए है। इसके अलावा जिले के सभी 1129 बूथों पर 11 जनवरी में बीएलओ मतदाता सूची पढ़ेंगे साथ ही मौके पर ही मतदाताओं की समस्याएं भी सुनेंगे। एसआईआर की अन्नंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद आयोग से छह फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने एवं समाधान का अवसर दिया है।जिला शामली की बात की जाए तो एसआईआर के दौरान कुल 9,75,697 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इनमें से 8,12,239 मतदाताओं के नाम मतदाता का सत्यापन हुआ, जबकि ...