बरेली, जनवरी 10 -- अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया 11 जनवरी को बरेली आ रहे हैं। वह यहां हिन्दू संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान महिलाओं, किसानों और छात्रों से भी संवाद करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रेसवार्ता में रविंद्र कुमार अग्रवाल, सुदेश कुमार गुप्ता, सोमिल अग्रवाल, राधा शर्मा, शशिलता, तरुण कपूर, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...