लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता वर्ष 2024 का मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार सीमा सिंह को उनके कविता संग्रह 'कितनी कम जगहें हैं' के लिए प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी केपी. सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नमिता सिंह और जनवादी लेखक संघ के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव नलिन रंजन सिंह ने दी। सुप्रसिद्ध कवि मलखान सिंह सिसौदिया द्वारा 2007 में स्थापित यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी युवा कवि को दिया जाता है। पूर्व में यह पुरस्कार चर्चित कवि दिनेश कुशवाह, एकांत श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ल, शैलेय, अशोक तिवारी, भरत प्रसाद, संजीव कौशल, निशांत, संतोष चतुर्वेदी, रमेश प्रजापति, प्रदीप मिश्र, विशाल श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश चौबे, बच्चा लाल 'उन्मेष', शंकरानन्द और अनुज लुगुन को दिया जा चुका है। नलिन रंजन ने बताया कि सीमा सिंह आज के समय की ...