हाथरस, जनवरी 9 -- 11 को लगेगा व्यापार मंडल के तत्वावधान में शिविर -(A) 11 को लगेगा व्यापार मंडल के तत्वावधान में शिविर हाथरस। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उधोग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आमजन को राहत देने के लिए 11 जनवरी को मल्टी स्पेशलिटी मेंडीकल शिविर का आयेाजन मंगल भवन किया जाएगा। शिविर में मेडीकल एसोसियेशन के संबध्द दस से पंद्रह चिकित्सकों के द्वारा ह्दय रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, सर्जन की जांच कर परीक्षण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल व जिला महामंत्री कन्हैया लाल शर्मा ने शहर के लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...