संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी 11 जून को 11 बजे से मेहदावल तहसील सभागार में जनसुनवाई करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक-आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत से जिले के नामित अधिकारियों के साथ सुनवाई होगी। वे सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बालिका, महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.