नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को 11 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इन परिवारों को भविष्य में दिल्ली सरकार की ओर से सहायता देने का आश्वासन दिया। सीएम गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी के दौरान जब सब कुछ ठप हो गया था, तब अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की इसी भावना ने हज़ारों लोगों की जान बचाई। दिल्ली सरकार उन कर्मयोगियों के परिवारों के साथ खड़ी है जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिजनों को अनुग्रह राशि के चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.