लातेहार, जून 12 -- बारियातू, प्रतिनिधि। विहंगम योग के तत्वावधान में 15 जून को फुलसू में 11 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ कार्यक्रम संयोजक रामनारायण राणा ने बताया कि 15 जून को फुलसू स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय परिसर में 11 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ प्रारंभ होगा। महायज्ञ पुरोहित रामरतन,सोमेश्वर टाना भगत के सानिध्य में संपन्न होगा। इस दिन पूर्वाह्न 08 बजे से विश्वशांति महायज्ञ हवन प्रारंभ होगा। दोपहर 1:30 बजे से भव्य स्वर्वेद यात्रा निकाली जाएगी। 3 बजे से क्रियात्मक ध्यान साधना एवं शाम में आध्यात्मिक सत्संग व संगीत मय भजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुशील मिश्र भजन गायक सुभाष कौशिक व नीरज पांडेय भी शामिल होंगे। महायज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय गुरुभाई सुखदेव साव,रविंद्र प्रजापति, मुकेश कुमार सिं...