मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर। नगर निगम मुंगेर और जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी जर्जर सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र की 7 और जमालपुर नगर परिषद की 7 कुल 14 सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने दे दी है। सभी सड़कों के निर्माण के लिए तैयार 11 करोड़ के प्राक्कलन राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। सड़कों का निर्माण शहरी आधारभूत संरचना निगम बुडको और नगर निगम से होगा। डीएम ने बुडको और नगर निगम को टेंडर की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश दिया है। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया डेढ़ माह में पूरी कर कार्यारंभ करा दिया जाएगा। बता दें कि 6 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर मुंगेर आगमन के दौरान स्थानीय सांसद के आदेश से जिला प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.