गढ़वा, मई 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लाई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जैक बोर्ड की ओर से 20 मई से होने वाली ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा के समय में भीषण गर्मी के मद्देनजर बदलाव करने की मांग की है। उक्त बाबत जिलाध्यक्ष सुशील ने बताया कि पूरे राज्य में समस्त विद्यालयों का शैक्षणिक अवधि प्रातःकालीन 7 बजे से 12 बजे तक है। जैक बोर्ड रांची के द्वारा 11वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 11 बजे से 5 बजे तक दो पालियों में संचालित करने का फैसला किया गया है। यह निर्णय छात्र हित में नहीं है। गढ़वा, पलामू, जमशेदपुर, धनबाद सहित अन्य जिलों में वर्तमान तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में छात्र छात्राओं की परीक्षा लिए जाने से छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.