धनबाद, मई 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईसीएसई स्कूलों का 10वीं व 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं पास करनेवाले दर्जनों छात्र-छात्राएं आईसीएसई स्कूलों से सीबीएसई स्कूलों में शिफ्ट हो रहे हैं। प्रत्येक दिन छात्र-छात्राएं व अभिभावक मार्क्सशीट लेकर अपने पसंदीदा सीबीएसई स्कूल पहुंचकर 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन दे रहे हैं। स्कूल में गठित टीम मार्क्स के आधार पर साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में एडमिशन दे रही है। अधिकतर छात्र-छात्राओं का पसंदीदा विषय पीसीएम व पीसीबी है। 80 से 85 फीसदी पर बायो साइंस व 85 फीसदी से अधिक अंक पर मैथ साइंस समेत अन्य सबजेक्ट कॉम्बिनेशन मिल रहा है। 75 से 80 फीसदी पर कॉमर्स व उससे कम अंक पर आर्ट्स विषय में दाखिला मिल रहा है। बताते चलें कि 10वीं का बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद टेस्ट लेकर औपबंधिक नामांकन किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.