आदित्यपुर, जनवरी 30 -- दुर्गा-हनुमान मंदिर स्थापना दिवस समारोह संपन्न दुर्गा-हनुमान मंदिर स्थापना दिवस समारोह संपन्न गम्हरिया। दुर्गा-हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह की ओर से आयोजित चार दिवसीय दुर्गा-हनुमान मंदिर का 11वां वार्षिक महोत्सव भंडारा के बाद समाप्त हुआ। दुर्गा, हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया संवारा गया था। इस दौरान हवन, रामायण पाठ व अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। गुरुवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया। इसमें मुख्य रूप से झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, झामुमो नेता गणेश महाली, भाजपा नेता रमेश हांसदा, अरविंद सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेश सिंह, विनोद सिंह,...