पूर्णिया, जनवरी 14 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। पूर्णियां पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत स्थित दरगाह खेल मैदान में रविवार को 11वां चैंपियनशिप के 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन हुआ। इसमें पहला मैच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट डीआरजेबीपी आदिवासी नवयुवक छात्र विकास समिति की ओर से आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता में अध्यक्ष रावण उरांव, सचिव विनोद उरांव, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार उरांव, मनीष उरांव विक्रम पन्ना, विंदु कुमार,सनोज उरांव, सुरेन्द्र उरांव, संकुल उरांव, अरविंद उरांव, फेकवा उरांव, हिटलर उरांव, संतलाल उरांव, प्रशांत उरांव शामिल हैं। इसका फाइनल मैच 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट 15 ओवर की खेली जाएगी। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच रजीगंज और सरदाही के बीच खे...