नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Top 5 Government Jobs for 10th Pass: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। भारतीय रेलवे, डाक विभाग और विभिन्न राज्य सरकारों ने हजारों रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन भर्तियों की सबसे खास बात यह है कि इनके लिए उच्च डिग्री की आवश्यकता नहीं है।यहां इस सप्ताह की टॉप 5 सरकारी नौकरियों का विवरण दिया गया है:1. भारतीय डाक विभाग (India Post GDS): 28,740 पद ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती देश के विभिन्न सर्किलों के लिए है। महत्वपूर्ण तारीख: रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी तक और आवेदन फॉर्म 16 फरवरी तक जमा होंगे। योग्यता: 10वीं पास। वेबसाइट: indiapost.gov.in करेक्शन विंडो: 18 से...