लखीमपुरखीरी, जुलाई 4 -- शहर के राजाजीपुरम स्थित नर्मदेश्वर महादेव शिवमन्दिर का प्रथम स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। दोपहर में भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच 108 घड़ों से जलाभिषेक किया। इसके बाद सुन्दरकांड का पाठ और भजन कीर्तन के साथ भंडारा की शुरुआत हुई। नर्मदेश्वर महादेव शिवमन्दिर के वार्षिकोत्सव की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी। गुरुवार की सुबह छह बजे से भोलेनाथ का अभिषेक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इसके बाद श्रृंगार व आरती उतारी गई। दोपहर 11 बजे से भोलेनाथ का 108 घड़ों से जलाभिषेक शुरू हुआ। इसमें तमाम भक्तों ने भाग लेकर जलाभिषेक किया गया। बाद में संगीतमयी सुन्दर कांड का पाठ आयोजित किया गया। पाठ के समापन पर भोलेबाबा का भोग अर्पित किया गया और भंडारा की शुरुआत हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.