गोड्डा, जून 20 -- गोड्डा। झारखंड राज्य भर की तरह गोड्डा जिले में भी 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार की शाम कर्मियों ने अशोक स्तंभ से सिविल सर्जन कार्यालय तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। कर्मियों ने कहा की हम दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, फिर भी हमें न तो समय पर वेतन मिलता है, न ही किसी प्रकार की स्थाई नौकरी की गारंटी , उन्होंने कहा की उन्हें नई कंपनी के द्वारा जॉइनिंग लेटर भी नहीं दिया गया है। कर्मियों ने कहा की हमारी मांगे नहीं मानी गई ,तो हम आगे जाकर राजभवन का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे केवल वेतन वृद्धि की मांग नहीं कर रहे, बल्कि कार्य के दौरान मिलने वाली सुविधाओं, बीमा सुरक्षा, और नौकरी की स्थायीत्व की मांग कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.