दुमका, मई 26 -- दुमका जिले के 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने बकाया वेतन एवं अन्य समस्याओं को लेकर दुमका के सिविल सर्जन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और उनकी अन्य मांगें भी पूरी नहीं की जा रही हैं। वही वेतन नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सदस्यों ने बताया कि दुमका जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। विभिन्न कंपनियों द्वारा इन कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 11 मार्च को हड़ताल किया था। हड़ताल के फलस्वरूप कंपनी ने आश्वासन दिया था कि ...