आजमगढ़, मार्च 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हो गया है। मिल कुल 107 दिन चली। इस दौरान 30 लाख 22 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की गई। कुल दो लाख 47 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। चार दिसंबर 2023 से चीनी मिल में गन्ना की पेराई शुरू हुई थी। 19 मार्च को दोपहर दो बजे तक मिल चली। पिछले सत्र के मुकाबले इस बार करीब दो लाख क्विंटल अधिक गन्ना की पेराई की गई है।सत्र शुरू होने पर मिल में 45 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि 107 दिन चलने के बाद भी चीनी मिल अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गन्ना की आपूर्ति न होने के कारण मिल को पहले ही पेराई बंद करनी पड़ी। शुरुआत में एक क्विंटल गन्ने की पेराई पर करीब छह किग्रा चीन का उत्पादन हो रहा था। धीरे-धीरे यह बढ़ा और सात से आठ किग्रा तक पहुंच गया। जनवरी से इसमें औ...