औरैया, फरवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। औरैया में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को नुमाइश मैदान के सामने पुरानी लकड़ी मंडी परिसर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई ऋण जागरूकता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के उद्यमियों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में 106 उद्यमियों को करीब 11 करोड़ 81 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में एमएसएमई से जुड़ी प्रमुख योजनाओं, ऋण सुविधाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम सभी बैंकों द्वारा आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे उद्यमियों को योजनाओं की सही जानकारी मिल...