गुमला, जून 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी और अहमदाबाद में कार्यरत 101 इंजीनियर रेजिमेंट के 35 वर्षीय जवान झिरगा लड़का का निधन बुधवार रात ड्यूटी के दौरान हो गया। सूचना मिलते ही परिजन अहमदाबाद पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को पार्थिव शरीर लेकर रांची पहुंचे। शनिवार सुबह नवाडीह गांव में सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत जवान का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर जवानों ने हवा गोलियां दाग कर अपने दिवंगत साथी को सलामी दी। जवान झिरगा लड़का की भर्ती फरवरी 2009 में भारतीय सेना में हुई थी। उन्होंने पुणे में प्रशिक्षण लिया था और पिछले 16 वर्षों से देश सेवा में कार्यरत थे। बुधवार की रात वह कैंप में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें छींक आई। जिसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर स...