किशनगंज, फरवरी 18 -- ठाकुरगंज। प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से सूचित किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं पर Rs.1000 या उससे अधिक की बकाया राशि लंबित है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से अपना बकाया भुगतान कर दें। इस संबंध में बिजली विभाग के कन्या अभियंता देवेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि तय तिथि तक भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत संयोजन बिना किसी पूर्व सूचना के विच्छेद कर दिया जाएगा। कनिय अभियंता श्री प्रसाद ने बताया कि कनेक्शन कटने के बाद पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित शुल्क, दंड एवं अन्य देयताओं का भुगतान करना होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की स्वयं की होगी। यह कार्रवाई विद्युत अधिनियम तथा संबंधित नियमों के प्रावधानों के तहत की जाएगी।

हिंदी हि...