मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के 25 वर्षीय युवा कलाकार तुषार शर्मा ने अपनी अनोखी रीसाइकल्ड कला से एक बार फिर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने एक महीने में लगभग 700 घंटे की अथक मेहनत और 1000 से अधिक न्यूज़पेपर स्टिक्स का उपयोग कर भगवान शिव का भव्य शैडो स्क्रिप्चर तैयार किया है। एलईडी लाइट्स से सुसज्जित यह विशाल फ्रेम अंधेरे में दिव्य आभा बिखेरता है। इस शैडो स्क्रिप्चर में भगवान शिव के आदि स्वरूप आदियोगी की दिव्य छवि उभरकर सामने आती है, जो योग और ध्यान के प्रथम गुरु माने जाते हैं। उनकी शांत मुद्रा गहरी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराती है। स्क्रिप्चर के निचले भाग में पवित्र केदारनाथ धाम की भव्य संरचना को दर्शाया गया है, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिमालय की गोद में स्थित आस्था का प्रमुख केंद्र है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.