गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर। ग्रेटर नोएडा स्थित आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक शिक्षकों को शहर स्थित एक होटल में रविवार को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, संस्थान के एडमिशन हैड नुरुल हसन, मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. सत्या प्रकाश ने सभी शिक्षको को बधाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हेमंत कुमार, अभिनव वत्स और दिनेश मडवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.