नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिल्ली विधानसभा पूरी तरह से पेपरलेस होने वाली है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि अगले 100 दिनों के अंदर दिल्ली विधानसभा का कामकाज 'कागज रहित' (पेपरलेस) हो जाए। गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई, जिसमें उनके अपने सचिवालय के अधिकारी भी शामिल हुए। अतिरिक्त सचिव और मिशन लीडर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में नेवा टीम ने एप्लीकेशन की प्रेजेंटेशन दी, जिसमें इसकी मुख्य विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें कहा गया कि नेवा सभी विधायी कार्यों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है, जिसमें नोटिस देना, मंत्रिस्तरीय उत्तर, विधायी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.