शामली, मई 21 -- क्षेत्र के किसानों के लिए इस बार पत्ता गोभी की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। करीब 100 दिन में तैयार होने वाली इस फसल की बाजार में भारी मंदी के चलते किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। हजारों रुपये प्रति बीघा की लागत लगाने के बावजूद किसान फसल बेचने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान ओमपाल उर्फ मांगा सैनी ने बताया की पत्ता गोभी की फसल लगभग 100 दिन में तैयार होती है फसल तैयार करने में बीज, पौध लगाना, सिंचाई, खुदाई, स्प्रे, कटाई भाड़ा आदि खर्चा सहित लगभग एक बीघा में 25000 रूपये खर्च आ जाता है खेत से लेबर खर्च नहीं निकल पा रहा है। किसान धीरज कुमार का कहना है बाजार में कीमतें गिरी, लागत भी नहीं निकल रही। उन्होंने पूरी मेहनत और पूंजी लगाकर पत्ता गोभी की खेती की थी, लेकिन इस बार बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.