कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में सोमवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर व्याख्यान और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण आयोजन हुआ। विवि प्रशासन ने 100 से अधिक क्षय रोगियों को नियमित रूप से पोषण पोटली देकर रोग से लड़ने में उनकी मदद की। डॉ. वंदना पाठक ने लोगों को क्षय रोग की पहचान का तरीका बताया। उन्होंने क्षय रोग के उपचार में आयुर्वेद की भूमिका के साथ रोगियों को पोषण, दैनिक क्रियाओं और योग पर ध्यान देने को कहा। प्रो. आनंद कुमार ने क्षय रोग से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और रोकथाम के बारे में बताया। प्रति कुलपति प्रो. सुधीर अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ होने के बाद भी नियमित जांच और सतर्कता बरतनी चाहिए। संक्रमित रोगियों में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, इससे इनके दोबारा संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.