नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- Cyclone Senyar Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार वर्तमान में दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। उनमें से एक के 26 नवंबर तक यानी आज चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वर्तमान में मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर गहरा दबाव बना हुआ है। चक्रवाती तूफान बनने पर इसे 'सेन्यार' कहा जाएगा, जो नाम संयुक्त अरब अमीरात द्वारा दिया गया है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने पर हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है। मौसम मॉडल 29-30 नवंबर के आसपास इसके तमिलनाडु...