साहिबगंज, जून 1 -- बरहेट। प्रखंड के पंचायत खिजूरखाल एवं सिमलढाब लैम्पस में करीब 100 किसानों के बीच रविवार को धान बीज का वितरण किया गया। धान बीज वितरण कार्यक्रम का उदघाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी ,उपप्रमुख रूपक कुमार साह ने किया। मौके पर किसानों को ससमय धान का बीज मिल जाने से किसानों ने प्रसन्नता जाहिर किया एवं झारखंड सरकार को आभार व्यक्त किया। किसान बैजल हांसदा,संतोष पंडित ने उचित दरों तथा सही समय पर बीज उपलब्ध कराने को लेकर क्षेत्र के सभी किसान वर्ग की और से क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है। मौके पर प्रत्येक किसानों को 25-23 किलो धान बीज दिया गया। किसान जमीन के रसीद के साथ मोबाइल लेकर अपने नजदीकी लैम्पस पहुंचकर धान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.