रायबरेली, दिसम्बर 8 -- रायबरेली, संवाददाता। सदर तहसील के जैतूपुर में नव निर्मित राजकीय संप्रेक्षण गृह का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि यह जुनैल कोर्ट संप्रेषण गृह के रूप में कार्य करेगा। 6.60 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित यह भवन किशोर अपचारियों के जीवन को नई दिशा देने का केंद्र बनेगा। वर्तमान में यहां 24 बच्चे आए हैं, जबकि इसकी कुल क्षमता 100 किशोरों को आश्रय देने की है। उन्होंने बताया कि इस विशेष आश्रय का मुख्य उद्देश्य किशोर अपचारियों को आपराधिक कृत्यों से बचाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर एक अच्छा नागरिक बनाना है। किशोर न्याय अधिनियम के तहत यहां बच्चों के रहने, खाने और विशेष प्रशिक्षण की सुविधा होगी। बाकायदा कक्षाएं संचालित की जाएंगी और किशोरों को हुनरमंद बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.