चतरा, मई 26 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। चतरा जिले के पांच धान क्रय केंद्रों पर 10.74 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। इस घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस टीम में झारखंड राज्य खाद्य निगम के उप सचिव रामकृष्ण कुमार के अलावा हजारीबाग और रामगढ़ के जिला आपूर्ति पदाधिकारी शामिल हैं। पहले सिर्फ रामकृष्ण कुमार को जांच की जिम्मेवारी दी गई थी। मगर अब झारखंड राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने जांच टीम में हजारीबाग और रामगढ़ के जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी शामिल करने का फैसला लिया है। क्या है आरोप: चतरा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में किसानों से धान खरीदने के लिए पैक्सों में धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें सिमरिया पैक्स, प्रतापपुर व्यापार मंडल, बभने क्रय केंद्र, योगिडीह क्रय केंद्र और हंटरगंज व्यापार मंडल ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.