मैनपुरी, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। विद्यार्थी जीवन में मानसिक क्षमता, एकाग्रता और अध्ययनशीलता का विशेष महत्व है, जो तभी संभव है जब शरीर पूर्णतः स्वस्थ हो। यदि शरीर अस्वस्थ होगा तो मस्तिष्क भी अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य नहीं कर पाएगा। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाना है। कृमि संक्रमण एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या है, जिससे कुपोषण, एनीमिया, कमजोरी, पेट दर्द, थकान और पढ़ाई में ध्यान न लग पाने जैसी परेशानियां होती हैं। एल्बेंडाजोल टैबलेट इन संक्रमणों से बचाव में प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.